Header Ads

कोहली बने भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान, नम्बर एक से है सिर्फ इतना पीछे

Image result for virat kohli test happy


नघिंटम, ट्रेंट ब्रिज ।  इंग्लैंड के खिलाफ में खेले गए तीसरे टेस्ट जीत के सा​थ ही कप्तान कोहली ने सौरव गांगूली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गये है.

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 38 टेस्ट खेलें है. जिसमें से 22 में टीम को जीत मिली है. 7 टेस्ट मैच हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 9 टेस्ट मैच ड्रा साबित हुए है.

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली अब इस मामले में तीसरे स्थान पर आ गये है. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 49 टेस्ट मैच खेले थे. जिसमे से भारत ने 21 मैच जीते. वही  13 मैच ही हारे थे और 15 टेस्ट मैच ड्रा रहे थे.

पहले स्थान पर फिलहाल एमएस धोनी है. धोनी ने भारत की कप्तानी 60 टेस्ट मैचों में की है. जिसमे से भारत को 27 टेस्ट मैचों में जीत मिली है. वही 18 मैचों में हार मिली है और 15 टेस्ट  मैच धोनी की काप्तानी में ड्रा रहे है.

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया जिस तरह से एक के बाद लगातार मुकाबले जीत रही उससे लगता है की वे जल्द ही धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देगें. जिसके लिए उन्हे सिर्फ 6 मुकाबलो में जीत चाहिए.

No comments

Powered by Blogger.