Header Ads

डेब्यू टेस्ट में पंत ने तोड़ा कार्तिक का ये रिकॉर्ड, धोनी के रिकॉर्ड से चूके

Related image


ट्रेंट ब्रिज में दिनेश कार्तिक के स्थान पर शामिल किये गये विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छक्का लगाकर डेब्यू टेस्ट में अपना खाता खोला. जिसके साथ ही वह दुनिया के 12 वे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होने टेस्ट में छक्का लगाकर खाता खोला है.

वहीं अपनी 24 रन की छोटी सी पारी के स्थान उन्होने मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल पंत ने पर्दापण टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिनेश कार्तिका का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

दिनेश कार्तिक ने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 10 रन बनाये थे. उन्हेाने 3 नवम्बर 2004 को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था. इस मैच की दोनो पारीयों में उन्होने 10 और 4 कुल 14 रन बनाये. हांलकी मुम्बई में खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 14 रन से जीत दर्ज की थी.

पंत ने कार्तिक का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया लेकिन धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से 7 रन पीछे रह गये. धोनी ने अपना पहला मैच 2 दिसम्बर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच में धोनी ने 54 गेंदो पर 6 चौको की मद्द से 30 रन बनाये थे. बारिश के बाधित इस मैच में दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका और यह मैच बेनतीजा रहा.

No comments

Powered by Blogger.