Header Ads

ट्रेंंट ब्रिज पर नाइंटीज का शिकार होने वाले भारतीय बल्लेबाज, ये खिलाड़ी हुआ है 99 रन पर आउट

Related image

भारत और इंग्लैंड के ​बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैच की सीरीज़ के तीसरे टेस्ट में के पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए है. टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह शतक से सिर्फ 3 रन पहले ही 97 के स्कोर पर आउट हो गये.

टेस्ट में यह दूसरा मौका है जब कोहली नाइंटीज का शिकार हुए हो. वह अपने करियर में कुल 7 वी मर्तबा नांइटीज का शिकार हुए. वह वनडे में 5 बार नाइंटीज के स्कोर पर आउट हो चुके है.

ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर नाइंटीज का शिकार होने वाले कोहली तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये है. उनसे पहले सौरव गांगूली और सचिन तेन्दुलकर भी अपने शतक के बेहद करीब आकर आउट हुए थे. सौरव गांगुली अगस्त 2002 में 99 के स्कोर पर आउट हुए थे. तो वहीं तो वही सचिन तेन्दुलकर दो बार अगस्त 2002 में 92 रन और जुलाई 2007 में वह 91 के स्कोर पर आउट हुए थे.

No comments

Powered by Blogger.