5 खिलाड़ी जो बन सकते है भारतीय टीम के अगले कप्तान, नम्बर एक है सबका चहेता
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली आएं दिन नये रिकॉर्ड के झंडे गाड़ते जा रहें है. कोहली कुछ ही समय में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानो में शुमार हो गये है. कोहली बल्लेबाजी में शानदार है ही साथ ही उनकी कप्तानी भी सुपरहिट रही है. लेकिन भविष्य में अगर कोहली का जादू फीका पड़ता है, तो ऐसे कौन से खिलाड़ी है जो भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बन सकते है.
रोहित शर्मा
वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा आईपीएल में मुम्बई इंडियस के कप्तान है. उनके नेतृत्व में मुम्बई इंडियन्स तीन बार खिताब जीत चुकी है. रोहित में कप्तान बनने के सभी गुण है.
शिखर धवन
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे क्रिकेट में रन बनाने में विराट कोहली से कम नहीं है. वह शूरूआती 100 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज है. धवन भविष्य में कप्तानी का भार उठा सकते है.
आजिंक्य रहाणे
रहाणे कई अंतर्राष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर चुके है. इसके अलावा वे आइपीएल में राजस्थान रॉयल के कप्तान रहें है. रहाणे दबाव में अच्छी बल्लेबाजी करना जानते है, ऐसे में वह कप्तानी का भार उठा सकते है.
आर. अश्विन
अश्विन मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियो में शामिल है. वह क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में खेल चुके है. अश्विन इस सीज़न आईपीएल में किग्स इलेवन पंजाब की बागडोर संभाल चुके है.

के. एल राहुल
के एल राहुल न केवल शानदार बल्लेबाज है बल्कि एक अच्छे विकेट कीपर भी है. राहुल भविष्य में टीम इंडिया के दूसरे धोनी साबित हो सकते है. वह तेजी से रन बनाने में माहिर है.


No comments