मिलिए आॅस्ट्रेलिया के उस खिलाड़ी से जो क्रिकेटर होने के अलावा प्रोफेशनल पायलट भी है

आॅस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम क्रिकेट खिलाड़ी उस्मान ख्वाज़ा की गिनती शानदार ओपनर बल्लेबाज के तौर पर होती है. 31 वर्षीय ख्वाज़ा कई अगल वज़ह को लेकर चर्चाओं में रह चुके है. वह पिछले सात साल से आॅस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा है. आपको जानकर हैरानी होगी की ख्वाजा एक क्रिकेटर होने साथ साथ एक पायलट भी हैं. जानिये उन से जुड़ी कुछ खास बातें
पाकिस्तान से है ताल्लुक
आॅस्ट्रेलियाई में पले बढे ख्वाज़ा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामबाद में 18 दिसम्बर 1986 को हुआ. लेकिन जब वे 5 साल के थे, तब उनकी फैमिली ऑस्ट्रेलिया में सेटल हो गई.


प्रोफेशनल पायलट भी है ख्वाज़ा
उस्मान ख्वाजा प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के अलावा क्वालिफाइड कमर्शियल पायलट भी हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स से एविएशन में बेचलर डिग्री ली है. आपको जानकर हैरानी होगी ख्वाजा का ड्राइविंग लायसेंस बाद में बना, लेकिन उनका कमर्शियल पायलट का लायसेंस पहले बन गया था.
2018 में गर्लफ्रेंड रशेल मैक्लॉन से की शादी
उस्मान ख्वाज़ा ने 6 अ्प्रैल 2018 को ब्रिस्बेन की रहने वाली अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रशेल मैक्लॉन से शादी की. रशेल मार्केटिंग और इवेंट मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं.
No comments