विराट कोहली सातवी बार हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार, एक मर्तबा हो चुके है 99 रन पर आउट

भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहें तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए है. कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होने 152 गेंदो पर 11 चौको की मद्द से 97 रन बनाये. कोहली शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गये. उन्हे आदिल राशिद ने आउट किया.
टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरा मौका था जब विराट कोहली नाइंटीज के स्कोर पर नर्वस हुए. इससे पहले वह 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यू वंडर्स में 96 रन के स्कोर पर आउट हुए थे.
अंन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह सांतवा मौका है जब कोहली नाइटीज का शिकार हुए है. वह दो बार टेस्ट और 5 बार वनडे में नाइटीज़ के स्कोर पर आउट हुए है. कोहली वनडे में 2010 बांग्लोदश के खिलाफ 91 रन, 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 94 रन, 2013 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 99 रन, 2016 आॅस्ट्रेलिया के विरूद्ध 91 रन और 2017 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 के स्कोर पर आउट हुए थे.
अंन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाइंटीज के स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेन्दुलकर के नाम है. जो की 10 बार टेस्ट और 17 बार वनडे कुल 27 बार 90 से 99 के स्कोर पर आउट हुए है.
No comments