Header Ads

पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मसार, स्पॉट फिक्सिंग को लेकर इस खिलाड़ी पर लगा 10 साल का बैन

Related image

स्पॉट फिक्सिंग को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर से शर्मिंदा होना पड़ा है. पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड (पीसीबी) ने सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद पर 10 साल का बैन लगा दिया है. उन पर यह प्रतिबंध पाकिस्तान सुपर लीग के 2016-17 के सीजन में  स्पॉट फिक्सिंग के मामले को लेकर लगाया गया है.

नासिर पर इसी साल अप्रैल में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आरोप लगे थे, जिन्हे उन्होने पूरी तरह से नकार दिया था. जिसके बाद पीसीबी ने इस मामले की जांच के लिए एक 3 सदस्यीय एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल का गठन किया. ट्रिब्य़ूनल में रिटायर्ड जस्टिस फज्ले मिरान चौहान, शाहजेब मसूद और पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद थे.

नासिर जमशेद 2008 से 2015 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा रहें. इस दौरान उन्होने  2 टेस्ट, 48 वनडे और 18 टी20 मैच खेले. उनके नाम 48 वनडे मैचों में 1418 रन और 18 टी20 मैचों में 363 रन दर्ज है.

वैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बैन का यह कोई नया मामला नहीं इससे पहले शर्जील खान, खालिद लतीफ, मोहम्मद इरफान, शाहजैब हसन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद आमिर और सलमान बट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर बैन लग चुके हैं.

No comments

Powered by Blogger.