भारत बनाम इंग्लैंड : 5 बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जो भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर बनाये है
भारत और इंग्लैंड की बीच 5 टेस्ट की सीरीज़ का दुसरा मैच आज लॉर्ड्स में खेला जायेगा. इस सीरीज़ में मेजबान टीम 1—0 से आगे है. लॉर्ड्स के आकंड़े पर नज़र डाले तो भारत के लिए यह मैदान बेहद अनलकी रहा है. इस मैदान पर टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है.
1. इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा मैच भारत को ही हराये है
लॉर्ड्स के मैदान पर मेजबान टीम ने अगर सबसे ज्यादा मैच किसी टीम को हराये है तो वह है भारत. यहां इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट खेले, जिनमें से उसने 11 जीते, दो हारे और चार ड्रॉ हुए है.
2. इंग्लिश टीम की सबसे बड़ी जीत
इस मैदान पर इंग्लैंड ने सबसे बड़ी जीत भारत के ही खिलाफ हासिल की है. 1974 में 3 मैच की सीरीज़ के दुसरे मैच में इंग्लिश टीम ने भारत को पारी और 285 रन से शिकस्त दी थी, जो की इस मैदान पर सबसे बड़ी जीत है.
3. भारत का न्यूनतम स्कोर
44 साल पहले भारतीय टीम इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 42 रन के स्कोर पर आॅल आउट हो गई थी. टेस्ट क्रिकेट में यह भारत का न्यूनतम स्कोर है. यह मैच भारत पारी और 285 रन से हार गई थी.
4. टॉस जीतकर कभी नहीं जीती टीम इंडिया
लॉर्ड्स में टॉस जीतने वाली टीम का सक्सेस रेट 55% है, लेकिन भारत यहां टॉस जीतकर टेस्ट कभी नहीं जीत पाया है. भारत ने 17 में से 9 मुकाबलो में टॉस जीता है जिसमें से 7 में हार मिली है और 2 टेस्ट ड्रा रहें है.
5. डेब्यू टेस्ट में मिली थी हार
भारत ने अपना डेब्यू टेस्ट 1932 में इसी मैदान पर खेला था. तब भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

No comments