Header Ads

आॅस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड एक ओवर में चटकाए लगातार 6 विकेट


क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. और अनिश्चिताओं के इस खेल में कई बार बेहद अनोखे और अद्भुत रिकॉर्ड देखने को मिलते है. क्रिकेट मैच के दौरान किसी गेंदबाज द्वारा हैट्रिक बनाना एक आम बात है. गेंदबाज आए दिन हर दूसरे टूर्नामेंट या सीरीज में हैट्रिक लेते ही रहते हैं. लेकिन अगर कोई गेंदबाज डबल हैट्रिक ले यानी लगातार 6 गेंदो पर 6 विकेट तो ये किसी अजूबे से कम नहीं.

आॅस्ट्रेलिया के एक गेंदबाज ने ऐसे ही अजूबे को अंजाम दिया है. विक्टोरिया के बालारात क्रिकेट एसोसिएशन के एक टूर्नामेंट में गोल्डन पॉइंट क्रिकेट क्लब के करिश्माई गेंदबाज एलेड कैरी ने एक ऐसा ही कारनामा मुकम्मल किया. उन्होने ईस्ट बालारात के खिलाफ एक ओवर में लगातार 6 गेंदो पर 6 बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाकर विश्व रिकॉर्ड बना डाला.

कैरी ने अपने नौवे ओवर में यह शानदार कारनामा किया. उन्होने अंतिम तीन बल्लेबाजो को क्लीन बोल्ड करके अपनी डबल हैट्रिक पूरी की. किसी भी तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट में यह पहला मौका है जब किसी गेंदबाज ने लगातार 6 गेंदो पर 6 विकेट चटकाएं है.

इससे पहले अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर आॅस्ट्रेलिया के ही जिमी मैथ्यूज एक ही दिन में एक पारी में दो हैट्रिक बनाने का कारनाम कर चुके है. उन्होने मई 1912 में द. अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था.

No comments

Powered by Blogger.