Header Ads

दुनिया की दो ऐसी टीमें जिन्होने 25 बार बनाया 350 रन का स्कोर और हर बार मैच जीता



फटाफट क्रिकेट के दौर में जहां बल्लेबाज 30 गेंदो पर शतक लगा देता है. एक टी—20 मैच में टीम पौने तीन सौ का स्कोर बनाने का माद्दा रखती है. वहीं वनडे क्रिकेट आज भी 350 का स्कोर अपने आप में चुनौतीपूर्ण माना जाता है. हांलकी कई मर्तबा टीमो ने 350 से अधिक का टारगेट चेस भी किया है. लेकिन बावजूद इसके 350 का स्कोर वनडे क्रिकेट में एक सुरक्षित स्कोर माना जाता है.

 बात करते है दो ऐसी टीमो की जो इस बात को सही साबित करती है. इन टीम ने 25 से अधिक बार 350 का स्कोर बनाया है. हैरान करने वाली बात यह है की इन सभी मुकाबलो में टीम को जीत हासिल हुई है.

द. अफ्रीका
द. अफ्रीकी टीम ने 27 साल के अंदर 589 वनडे मैच खेले है जिसमें टीम ने 26 मर्तबा 350 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है. अफ्रीका की टीम 5 बार 400 से अधिक का स्कोर भी बना चुकी है. कमाल की बात यह है की टीम ने सभी मुकाबलो में जीत हासिल की है.

भारत
बड़े स्कोर बनाने में टीम इंडिया भी किसी से पीछे नहीं है. एकदिवसीय क्रिकेट के 44 साल में भारत ने 939 वनडे मैच खेले है. इस दौरान टीम ने 25 बार 350 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है. टीम ने सभी मुकाबलो में जीत दर्ज की है.

द. अफ्रीका और भारत के अलावा सबसे ज्यादा 350 का स्कोर बनाने वाली टीमो में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैण्ड है जिसने 14 बार यह कारनामा किया है टीम को 2 बार हार का सामना करना पड़ा है. आॅस्ट्रेलिया को 12 मौको में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा इंग्लैण्ड की टीम 9 बार विशाल स्कोर बनाने के बाद 2 बार हारी है. बात अगर भारत के प्रतिद्वन्दी देश पाकिस्तान की करें तो टीम ने 6 बार 350 से अधिक का स्कोर बनाया है. और सभी मुकाबलो में जीत हासिल की है.

No comments

Powered by Blogger.