Header Ads

भारत का वह गेंदबाज जिसके नाम है 6 गेंदो पर 6 छक्के लगवाने का शर्मनाक रिकॉर्ड



क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम ऐसे मौके आएं है जब 6 गेंदो पर 6 छक्के लगे हो. अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में हर्शल गिब्स और युवराज सिंह ही दो ऐसे बल्लेबाज है जिन्होने 6 गेंदो पर लगातार 6 छक्के लगाएं है. गिब्स ने 2007 विश्वकप में हॉलैण्ड के डॉन बंगे पर व युवराज सिंह ने टी—20 में इंग्लैण्ड के स्टूअर्ट ब्राड के ओवर में यह कारनामा अंजाम दिया था. इसी सन्दर्भ में आज हम बात कर रहें है एक ऐसे अनोखे शर्मनाक रिकॉर्ड की जो इस भारतीय गेंदबाज के नाम है.

भारतीय गेंदबाज रविन्द्र जडेजा के नाम अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर 6 गेंदो पर 6 छक्के लगवाने का रिकॉर्ड है. यह शर्मनाक रिकॉर्ड उन्होने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में बनाया था. दरअसल 2010 टी—20 विश्वकप के एक मैच के दौरान आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजो ने भारतीय गेंदबाजो की जमकर धुनाई की थी. इसी मैच में जडेजा ने दो ओवर में ही 38 रन लुटा दिये थे.

उनकी 6 गेंदो पर लगातार 6 छक्के भी पड़े थे. दरअसल हुआ यह था की जडेजा के पहले ओवर की पहली तीन गेंदो पर दो रन बने और उसके बाद अंतिम तीन गेंदो पर शेन वाट्सन ने लगातार तीन छक्के जड़े. इसके बाद अगले ओवर की पहली तीन गेंदो पर उन्हे लगातार तीन छक्के पड़े.

हांलकी जडेजा को एक ओवर में भले ही लगातार 6 छक्के नहीं लगे पड़े हो. लेकिन उन्होने 6 गेंदो पर तो लगातार छक्के खाने ही पड़े. भारतीय टीम को यह मैच 49 रन से गवाना पड़ा था.

No comments

Powered by Blogger.