टी-20 में 300 विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज पहले नम्बर पर है ये दिग्गज खिलाड़ी
हांलही में बांग्लादेश के शाकिब उल हसन ने एक शानदार कारनामा अपने नाम किया है. वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गये है जिसके नाम टी 20 में 300 विकेट और चार हजार रन दर्ज है. शाकिब उल हसन उन गेंदबाजो की फेहरिस्त में आ गये है जिनके नाम 300 से अधिक विकेट दर्ज है. आइये जानते है विश्व के ऐसे 5 गेंदबाजो के बारे में —
ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के डीजे ब्रावो पहले पायदान पर है. ब्रावो ने अब तक 380 मैच खेले जिसमें वह 417 विकेट झटक चुके हैं.
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के लसिथ मलिंगा टी—20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज है वह 256 मैचो में 348 विकेट चटका चुके है.
सुनील नरेन
वेस्टइंडीज के सुनील नेरन इस मामले में तीसरे पायदान पर है. उन्होने 276 टी—20 मैच खेले जिसमें उनके नाम 324 विकेट दर्ज है.
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के मिस्टर बूम बूम शाहिद अफरीदी 274 टी—20 मैचो में 300 विकेट चटका चुके है.
शाकिब उल हसन
बांग्लादेश के शाकिब उल हसन इस क्लब में शामिल होने वाले पांचवे गेंदबाज है. वह 260 मैचो में 300 विकेट चटका चुके है.
वैसे जल्द ही इस लिस्ट में दो और गेंदबाज शामिल होने वाले है पाकिस्तान के सोहेल तनवीर के नाम टी—20 में 289 विकेट तो वही उन्ही के मुल्क के यासिर अराफात 281 विकेट चटका कर क्रमस छटे और सातवे पायदान पर है.

No comments