91 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर इस पाकिस्तान गेंदबाज ने बनाया नया कीर्तिमान
दुनिया टुडे । पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर शादाब खान ने इंग्लैण्ड में एक वार्म—अप मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होने नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ मैच में दोनो पारीयो में 10 विकेट झटकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.
पाकिस्तान के इस युवा लेग स्पिनर ने नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ चार दिन के इस मैच में पहली पारी में 6 विकेट तथा दुसरी पारी में 4 विकेट हासिल किये. इस तरह से उन्होने पूरे मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए.
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही शादाब खान ने 91 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल शादाब खान इंग्लैण्ड के 91 साल के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी युवा लेग स्पिनर का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.
शादाब ने पहली पारी में 19 ओवर में 77 रन देकर 6 विकेट तथा दुसरी पारी में 31.5 ओवर में 80 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किए. उन्होने पूरे मैच में 157 रन खर्च करके 10 विकेट हासिल किए.
शादाब के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने दूसरी पारी में मिले 133 रन के लक्ष्य को 9 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया. इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में 428 रन बनाये थे. और नॉर्थम्पटनशायर की टीम ने अपनी पहली पारी में 259 तथा दुसरी पारी में 301 रन बनाये.

No comments