5 दिग्गज खिलाड़ी जो इस IPL सीजन के बाद क्रिकेट से ले सकते है सन्यास
दुनिया टुडे । आइपीएल के 11 वे सीजन के सेमीफाइनल का कांउट डाउन शूरू हो गया है. साथ ही काउंट डाउन शूरू हो गया है कुछ उम्रदराज क्रिकेटर्स के करियर का भी. आज हम आइपीएल के ऐसे ही कुछ खिलाड़ियो की बात कर रहें है जिनकी बढती उम्र के चलते लगता है शायद इस आइपीएल के बाद वह सन्यास की घोषणा कर दें.
क्रिस गेल
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के प्रदर्शन पर अब उनकी बढती उम्र का असर पड़ने लगा है. कभी मात्र 30 गेंदो पर शतक लगाने वाला यह बल्लेबाज पिछले सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था. हांलकी इस सीजन में उन्होने कुछ अच्छी पारीयों जरूर खेल है.
महेन्द्र सिंह धौनी
महेन्द्र सिंह धौनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके है. उनके वनडे क्रिकेट से भी सन्यास को लेकर कानाफूसी चल रही है. 36 वर्षीय धौनी पर अब बढती उम्र हावी होने लगी है. उनका प्रदर्शन अब पहले के मुकाबले काफी नीचे गिर रहा है. ऐसे में उम्मीद है की वह इस साल क्रिकेट से सन्यास ले लें.
हरभजन सिंह
37 वर्षीय हरभजन सिंह ने बीते कई सालो से अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर एक भी मैच नहीं खेला है. आइपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में शायद वह आइपीएल के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दें.
गौतम गंभीर
36 वर्षीय गौतम गंभीर वनडे और टेस्ट दोनो टीमो से बहार है. इस साल आइपीएल में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है.
युवराज सिंह
36 वर्षीय युवराज सिंह के क्रिकेट से सन्यास को लेकर बीते समय से काफी चर्चाएं हो रही है. वह काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बहार है. आइपीएल में भी कुछ खास नहीं कर पायें है.

No comments