Header Ads

कर्नाटक चुनाव : वे 3 अहम बयान जिनकी वजह से राहुल गांधी छाये रहें

Image result for Rahul Gandhi karnatka 2018 vs modi

कर्नाटक चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ए​क बयान ने सभी का ध्यान 2019 के लोस चुनाव की तरफ मोड़ दिया. कर्नाटक चुनाव के प्रचार में जुटे राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था की अगर 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आती है, तो वह प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे.

राहुल गांधी के कई बयान कर्नाटक की सियासी फिजाओं में छाये रहें उन्ही में से एक यह बयान उनके अब तक के सभी बयानो में सर्वाधिक वायरल रहा. तो चलिये बात करते है राहुल के 5 अहम बयानो के बारें में —

अगर 2019 में बहुमत मिला तो बनूंगा पीएम
राहुल गांधी ने यह बयान देकर कर्नाटक विस चुनाव को कहीं ना कहीं लोकसभा चुनाव 2019 का सेमीफाइनल बना दिया.उन्होने एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था की अगर 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आती है, तो वह प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे.

वर्क मोड नहीं, 'स्पीकर और एयरप्लेन मोड' में रहते हैं पीएम मोदी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते ​हुए कहा की 'सेलफोन में तीन मोड होते हैं. पहला काम करने वाला यानी वर्क मोड होता है. दो अन्य स्पीकर मोड एवं एयरप्लेन मोड होते हैं. पीएम मोदी अन्य दो मोड में रहते है वर्क मोड में नहीं.

अब ‘बेटी बचाओ बीजेपी के एमएलए से’
 कर्नाटक के कलगी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अब पीएम मोदी बेटी बचाऔ का नारा बदल गया है, अब नया नारा है 'बेटी बचाओ बीजेपी के एमएलए से'.पीएम मोदी ने कठुआ कांड पर एक भी शब्द नहीं बोला.

कर्नाटक में चुनावी प्रचार अब थम गया है. यहां 12 मई को वोटिंग होनी है. चुनाव के नतीजे 15 मई को घोषित होंगे. बरहाल नतीजे जो भी लेकिन कर्नाटक में जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष फार्म में नजर आयें है. उससे एक बात तो साबित है की कांग्रेस की नजर अभी से 2019 के लोस चुनावो पर है.

No comments

Powered by Blogger.