अगर आज जीती राजस्थान रॉयल तो बढ जायेगी इन तीन टीमों की मुश्किल, देंखे प्वांइट टेबल
आइपीएल 2018 का सीजन अपने अंतिम दौर में है. सभी टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिये कड़ी मशक्कत रही है. गुरूवार को खेले गये हैदराबाद और दिल्ली के मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को नौ विकेट से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है. वही इस हार के साथ ही दिल्ली की सेमीफाइनल में पहुचंने की उम्मीदे समाप्त हो गई.
हैदराबाउ प्ले आॅफ में पहुंचने वाली पहली टीम है. टीम ने 11 में से 9 मुकाबले जीत है. वहीं आज राजस्थान और चेन्नई के बीच खेले जाना वाला मुकाबला भी बेहद अहम माना जा रहा है. एक तरफ चैन्नई की टीम इस मैच को जीतकर प्लेआॅफ के लिये अपना दावा और मजबूत करना चाहेगी. तो वही दुसरी तरफ सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए राजस्थान रॉयल का यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है.
प्वांइट टेबल पर नजर डाले तो हैदराबाद की टीम अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वहीं चैन्नई और पंजाब की टीम दूसरे और तीसरे पायदान पर है. चौथे नम्बर के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स, मुम्बई इंडियस और राजस्थान रॉयल के बीच जंग है. कोलकाता और मुम्बई की टीम ने 11 में से 5—5 मुकाबले जीत है. जबकि राजस्थान की टीम ने 10 में से 4 मैचो में जीत दर्ज की है. ऐसे में अगर राजस्थान आज का मैच जीत जाती है तो तीनो ही टीमो की स्थिति एक समान हो जायेगी.

अगर राजस्थान की टीम जीतती है टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो जायेगा. वही शनिवार को कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबला होना है. अगर यह मैच कोलकाता जीत जाती है तो बाकी टीमों लिये स्थिति और भी मुश्किल हो जायेगी.

No comments