Header Ads

प्रकाश राज का पीएम मोदी पर निशाना कहा मोदी सरकार भारत को बना देगी पाकिस्तान


फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है की  अगर भाजपा, सरकार और धर्म में अंतर नहीं करती तो भारत की हालत भी पाकिस्तान जैसी ही हो जाएगी.

    एक चैनल से बातचीत के दौरान उन्होने कहा की मेरा जनता से सिर्फ इतना कहना है कि आप जिन लोगों को जनप्रतिनिधि चुन रहे हैं उनसे लगातार सवाल पूछते रहिए. इसके साथ ही उन्होने कहा की राजनीति में आने के लिए जरूरी नहीं की किसी पार्टी का सदस्‍य होना चाहिए. अगर आप राजनीतिक परिदृश्‍य को समझते हैं तो इसके मायने हैं कि आप राजनीति में हैं.

#Justasking' कैंपेन के तहत किया था पीएम से सवाल
अभिनेता प्रकाश राज #Justasking' नाम से कैम्पेन चला रहें है. जिसके तहत उन्होेन प्रधानमंत्री से कुछ तीखे सवाल किए थे. उन्‍होंने कहा कि जब तक पीएम मेरे सवालों का जवाब नहीं देंगे तब तक मैं सवाल पूछता रहूंगा.

    भाजपा की कर्नाटक ईकाई द्वारा उनकी शिकायत चुनाव आयोग से करने पर प्रकाश राज ने कहा-'आप रोने वालों से कैसे निपटेंगे. मैंने किसी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्‍तेमाल नहीं किया. मैं सिर्फ सवाल पूछ रहा हूं, जो वादे उन्‍होंने किए, इसका उन्‍हें जवाब देना पड़ेगा. भाजपा के लोग क्‍या सोचते हैं कि वही बोल सकते हैं. आपकी पार्टी के अध्‍यक्ष ही अपमानजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हैं. जब लोगों के पास करने को कुछ नहीं रहता तो वे शिका‍यत का सहारा लेते हैं.'

तेलंगाना के सीएम से की मुलाकात
इस बीच प्रकाश राज ने गुरुवार को तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की.उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और राव द्वारा गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी दलों का नया मोर्चा गठित करने की योजनाओं पर चर्चा की.

No comments

Powered by Blogger.