दुनिया के 4 ऐसे देश जहां नौकरी करने पर न्यूनतम सैलरी भी 14 से 15 लाख रूपये मिलती है
दुनियाभर के ज्यादातर देशो में वर्कर्स की स्थिति हमेशा चिंताजनक नजर आती. ज्यादा काम और कम पैसा मुख्य समस्या है. लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जहां वर्कर्स की हालत न केवल अच्छी बल्कि उन्हे सैलरी भी खासी अच्छी मिलती है. 1 मई वर्ल्ड लेबर डे पर हम ऐसे ही कुछ देश के बारे में बात करने जा रहें है जहां न्यूनतम सैलरी भी लाखो रूपये है.
लग्जमबर्ग
दुनिया का ऐसा जहां देश जहां वर्कर्स को न्यूनतम सैलरी सबसे अधिक मिलती है.यहां लीगल वर्कर्स को सालाना सैलरी 15 लाख 19 हजार रूपये मिलती है. यानी की एक घंटे काम करने के 730 रूपये है. यहां वर्कर्स को हफ्ते में 40 घंटे काम करना होता है.
न्यूजीलैण्ड
न्यूजीलैण्ड में वर्कर्स को एक साल में न्यूनतम सैलरी 14 लाख 77 हजार रूपये मिलती है. यहां हफ्ते में 48 घंटे काम करना पड़ता है.
आॅस्ट्रेलिया
आॅस्ट्रेलिया में प्रतिदिन सवा घंटे काम करना पड़ता है. यहां सालाना सैलरी 14 लाख 61 हजार रूपये मिलती है.
बैल्जियम
बेल्जियम में भी सालाना सैलरी 14 लाख से अधिक है. यहां एक साप्ताह में 40 घंटे काम करना पड़ता है.
ये सभी आकंड़े आॅगेनाइजेशन फॉर इकॉनोमिक्स को—आॅपरेशन एंव डेवलपमेंट की 2016 की रिपोर्ट के है. रिपोर्ट भास्कर डॉट कॉम से साभार

No comments