Header Ads

12 जीबी रैम 60 MP कैमरा तीन बैटरी और 1 TB स्टोरेज वाला ये स्मार्टफोन भारत में इस महीने होगा लांच


स्मार्टफोन मार्किट में ऐसे कई फोन लॉन्च हुए है जिन्होंने अच्छे फीचर के कारण सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़े लेकिन आज आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहें है जो शायद पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगा. ट्यूरिंग रोबोटिक इंडस्ट्रीज ने एक ऐसे फोन का निर्माण किया है . जिसमे आपको इतने सारे फीचर मिलेंगे.
ट्यूरिंग रोबोटिक इंडस्ट्रीज ने इस फोन का नाम ट्यूरिंग फोन कादेन्ज़ा रखा है. ट्यूरिंग फोन कादेन्ज़ा के फीचर जानने के बाद आप फ्यूचर के बारे में सोचने लगेंगे इसी लिए कंपनी ने इसका दूसरा नाम फ्यूचर फ़ोन रखा है. कंपनी का दावा है की ये फोन लिक्विडमोर्फियम नाम के मेटल से बना है जो स्टील और एलुमिनियम से अधिक मजबूत है . मतलब ये फोन आसानी से गिरने पर नहीं टूटेगा.
सबसे पहले बात करते है इस फ़ोन की रफ़्तार की इस फोन में 12 जीबी रैम दी गयी है साथ ही दो स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर के साथ ये फोन अच्छे से अच्छे फोन को टक्कर देगा. 12 जीबी रैम 6 - 6 जीबी के 2 स्लॉट में उपलब्ध होगी. बात करें इसकी इंटरनल स्टोरेज की तो इस फोन में 512जीबी का बड़ा स्टोरेज दिया जायेगा साथ ही इस माइक्रो एसडी द्वारा 512 जीबी बढाया जा सकता है.
बात करें डिस्प्ले की तो इसमें 5.8 इंच की (1440x2560) पिक्सेल की होगी. कैमरे के बात करें तो ये फोन आईमैक्स के 6k ट्रिप्लेट लेंस वाले क्वैड रियर कैमरे से लैस है. इस फोन में ड्यूल 20 MP फ्रंट कैमरा और 20MP रियर कैमरा दिया गया है जिससे 6K में फोटो ले सकते है.
कनेक्टिविटी में सबसे तेज वाई-जाइग का लगा हुआ है जिसमे 60GHZ पर 1GBPS की स्पीड मिलेगी. इस फ़ोन 3 बैटरी दी गयी है जिसमे 24MAH की ग्रेफिन सुपरकैपीसिटर , दूसरी 1, 600MAh की लीथियम-आयन की बैटरी और तीसरे बैकअप हाइड्रोजन फ्यूल सेल द्वारा मिलेगा. इस फोन में कंपनी का स्वार्डफिश OS दिया गया है. इसके भारत में लॉन्च डेट सितम्बर 2018 मानी जा रही है. इसकी कीमत 61,990 रूपये मानी जा रही है.
News source- livehindustan.com

No comments

Powered by Blogger.