Header Ads

पिछले 10 साल से नहीं टूटा है IPL में सबसे लम्बे छक्के का रिकॉर्ड, देखिये टॉप 7 की लिस्ट



दुनिया टुडे । आइपीएल की पहचान रोमांचक मैच के अलावा उसके शानदार रिकॉर्ड के लिये भी होती है. आइपीएल के बीते 10 सालो में कई छोटे बड़े रिकॉर्ड टूटे और बने है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे है जो पिछले 10 सालो से भी नहीं टूट पायें है. उन्ही में से एक है यह शानदार रिकॉर्ड.

आइपीएल मैचो में छक्के लगना आम बात है. लेकिन कई बार ये छक्के इतने बड़े होते है की अपने आप में रिकॉर्डधारी कहलाते है. आइपीएल के कुछ ऐसे ही छक्को ही हम बात करेंगे.

आइपीएल के इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पिछले 10 सालो में भी नहीं टूटा है. यह रिकॉर्ड नाम है द. अफ्रीका के एल्बी मोर्केल के. जिन्होने 2008 में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए चेन्नास्वामी स्टेडियम में डेक्कन चार्जस के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की गेंद पर मिड विकेट के उपर से छक्का लगाया था.इस छक्के की लम्बाई 125 मीटर थी. जो की आज तक आइपीएल का सबसे बड़ा छक्का माना जाता है.

मोर्कल के बाद दुसरे नम्बर पर भारत के प्रवीण कुमार है. जिन्होने उसी साल 2008 में बेंगलूरू की तरफ से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 124 मीटर लम्बा छक्का लगाया था. प्रवीण कुमार के बाद तीसरे नम्बर पर आॅस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट है. जो की पंजाब की तरफ से खेलते हुए  2011 में 122 मीटर लम्बा छक्का जड़ चुके है.

आइपीएल के 7 सबसे लम्बे छक्के
एलबी मार्केल, 125 मीटर
प्रवीण कुमार, 124 मीटर
एडम गिलक्रिस्ट, 122 मीटर
रोबिन उथ्प्पा, 120 मीटर
रोज टेलर, 119 मीटर
युवराज सिंह, 119 मीटर
क्रिस गेल, 119 मीटर

No comments

Powered by Blogger.