Header Ads

धमाकेदार जीत के साथ KKR ने बदला प्वाइंट टेबल का समीकरण, प्लेआॅफ को लेकर अब इन दो टीमों की बढ़ी मुसीबते

केकेआर के खिलाड़ियो के साथ जश्न मनाते शाहरूख खान का फाइल फोटो । फोटो—गूगल से साभार

आइपीएल के 44 वे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए पंजाब को 31 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कोलकाता ने प्लेआॅफ के लिए अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर ली है. वही केकेआर की जीत के साथ इन दो टीमो पर प्लेआॅफ की दावेदारी से बहार होने का खतरा भी मंडराने लगा है.

कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 245 रन का विशाल स्कारे खड़ा किया. टीम की तरफ से सुनील नरेन ने 36 गेदो पर 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं कप्तान कार्तिक ने भी 23 गेंदो पर 50 रन बनायें. जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सकी. पंजाब की तरफ से लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 66 रन बनायें.



इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम प्वांइट टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है. टीम के 12 मैचो में 12 अंक है. ऐसे में अगर वह अपने अगले दोनो मैच जीत लेती है तो आसनी से प्लेआॅफ मे क्वालिफाई कर लेगी. वहीं इस मैच में हार के साथ ही पंजाब के लिये आगे का सफर थोड़ा कठिन हो गया है. पंजाब की टीम के 11 मैचो में 12 प्वाइंट है. प्लेआॅफ में जगह पक्की करने के लिए पंजाब को अपने अगले सभी मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है. टीम और अगले तीन मैच बेंगलूरू, मुम्बई इंडियस और चेन्नई से खेलने है.



वहीं कोलकाता को अपने अगले मैच राजस्थान रॉयल और हैदराबाद के खिलाफ खेलने है. कोलकाता की जीत के बाद मुम्बई इंडियस और राजस्थान की मुश्किले और ज्यादा बढ़ गई है. दोनो ही टीमो के 10—10 प्वांइट है. रविवार को दोनो आमने सामने होंगी.

No comments

Powered by Blogger.