IPL 2018 : आर पार की जंग में अगर आज हारी मुम्बई तो इन 3 टीमो को होगा सबसे ज्यादा फायदा
रविवार को आइपीएल का दुसरा मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है. यह इस टूर्नामेंट का 47 वा मैच होगा. और आमने सामने होंगी मुम्बई इंडियस और राजस्थान रॉयल की टीमें. दोनो ही टीमें प्लेआॅफ में जगह बनाने के लिए एक दुसरे को चुनौती देती नजर आयेंगी. मैच से पहले नजर डालते है प्वाइंट टेबल के समीकरण पर.

प्वांइट टेबल में दोनो ही टीमो की स्थिति बिल्कुल एक जैसी ही है. दोनो ने 11 मैच में 5 में जीत दर्ज कर चुकी है और 10 प्वांइट के साथ पांचवे और छठे स्थान पर है. मुम्बई की टीम राजस्थान से रन रेट के मामले में एक पायदान उपर है. लेकिन आज का मैच दोनो ही टीमो के बीच बड़ा अंतर पैदा कर देगा.
हेड टू हेड दोनो ही टीमो पर अगर नजर डाले तो 17 मुकाबलो में 10 मुम्बई और 7 राजस्थान के जीत है. वहीं घर पर मुम्बई का रिकॉर्ड और भी बेहतर है और टीम राजस्थान के खिलाफ 5 में से 4 मैच जीत चुकी है. ऐसे में पलड़ा मुम्बई का भारी नजर आ रहा है. लेकिन राजस्थान का पिछला प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. और टीम काफी खतरनाक नजर आ रही है.
अगर मैच का मैच मुम्बई हारती है तो इसका फायदा प्लेआॅफ की दावेदार बाकी टीमो को भी होगा. अभी तक हैदराबाद को छोड़कर कोई भी टीम प्लेआॅफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत नहीं कर पाई है. ऐसे में कोलकाता, राजस्थान और मुम्बई की टीम के बीच बेहद नजदीकी जंग जारी है.
अगर आज मुम्बई हारती है तो सबसे ज्यादा राहत की सांस पंजाब लेगी क्यूकि उसे 16 मई को मैच मुम्बई से ही होना है. और टीम के उपर काफी दबाव भी है. वहीं 15 मई को केकेआर और राजस्थान के बीच मुकाबला होना है.

No comments