CSK बनाम SRH : अगर आज हारी चेन्नई तो जश्न मनायेंगी ये चार टीमें, जानिये किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
आइपीएल के 46 वे मुकाबले में आज चैन्नई सुपर किग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होगी. यह मैच शाम 4 बजे से चेन्नई के एम चितम्बरम स्टेडियम में खेला जायेगा. यह मुकाबला कई मायने में बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.
गौरतलब है की हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेआॅफ में प्रवेश कर चुकी है. ऐसे में वह इस मुकाबले को जीतकर पहले पायदान के लिए अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. तो वही दुसरी तरफ चेन्नई के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है.
चैन्नई की टीम को पिछले मैच में राजस्थान के हाथो हार का सामना करना पड़ा था. टीम पिछले तीन में से दो मुकाबले गवां चुकी है. ऐसे में अगर आज का मुकाबला भी गवां देती है तो टीम के लिए प्लेआॅफ में जगह बनाना बेहद मुश्किल हो जायेगा. चैन्नई के अंक तालिका में 11 मुकाबलो में 14 अंक है. ऐसे में वह कोशिश करेगी की अपने अगले सभी मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत करें.
वही अगर चेन्नई की टीम हार जाती है तो इसका सबसे बड़ा फायदा पंजाब की टीम को पहुंचेगा. क्यूकिं पंजाब की टीम अपना पिछला मुकाबला कोलकाता से हार चुकी है. ऐसे में चेन्नई की हार के बाद पंजाब के पास मौका होगा अपने अगले सभी मैच जीतकर प्लेआॅफ में दुसरी पोजिशन हासिल करने का.
सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि चेन्नई की हार का जश्न कोलकाता, राजस्थान और मुम्बई की टीमे भी जमकर मनायेंगी. क्यूकिं चेन्नई की हार के साथ इन तीनो टीमो के प्लेआॅफ में जगह बनाने की दावेदारी और मजबूत होगी. वैसे चेन्नई को अपने अगले मुकाबले दिल्ली और पंजाब की टीम से खेलने है.

No comments