Header Ads

IPL : अगर आज हारी पंजाब तो जश्न बनायेंगी ये दो टीमें, जानिये किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा



रविवार को आइपीएल के 47 वे मुकाबले में राजस्थान ने मुम्बई को 7 विकेट से हरा दिया. हार के साथ ही मुम्बई की प्लेआॅफ की उम्मीदे जहां लगभग खत्म हो गई है. वहीं इस जीत के साथ ही राजस्थान ने अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है.

आइपीएल में आज पंजाब की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू से होना है. बेंगलूरू की टीम प्लेआॅफ की होड़ से लगभ बहार हो चुकी है. ऐसे में वह पंजाब का खेल बिगाड़ने में मैदान में उतरेगी. वही दुसरी ओर पंजाब हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगा.

तो चलिये बात करते है उन दो टीमें के बारे में जिन्हे पंजाब के हारने पर सबसे ज्यादा खुशी होगी. प्वांइट टेबल पर नजर डाले तो पंजाब के 11 मैचो में 12 अंक है. वह टेबल में तीसरे पायदान पर है. जबकि केकेआर और राजस्थान के 12—12 मैचो में 12 अंक है. ऐसे में अगर आज पंजाब की टीम बेंगलूरू से हार जाती है तो प्लेआॅफ के लिए केकेआर और राजस्थान दोनो की दावेदारी और अधिक मजबूत हो जायेगी. पंजाब की हार के बाद टेबल में तीनो टीमो की पोजिशन बराबर हो जायेगी.

पंजाब की हार से सबसे अधिक फायदा होगा कोलकाता नाइट राइडर्स को जो की तालिका में चौथे स्थान पर है. ऐसे में अगर पंजाब आज का मुकाबला हारता है तो उसके रन रेट पर भारी असर दिखेगा जिससे कोलकाता की टीम तीसरे पायदान पर पहुंच जायेगी. वहीं अगर पंजाब मुकाबला जीत लेता है तो कोलकाता और राजस्थान दोनो के लिए मुसीबते बढ़ जायेंगी. दोनो टीमों  के बीच 15 मई को अहम मुकाबला होना है.

No comments

Powered by Blogger.