IPL 2018 : राजस्थान के अगर ये 4 खिलाड़ी चले तो केकेआर की जीत असंभव है, देखें रिकॉर्ड
मंगलवार 15 मई को आइपीएल का 49 वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच खेला जाना है. दोनो ही टीमो के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है. जो टीम हारेगी वह प्लेआॅफ की होड़ से लगभग बहार हो जायेगी. ऐसे में इस मैच को लेकर दोनो ही टीमों बीच करो या मरो की स्थिति है.
पिछले मैच में जहां केकेआर ने धमाकेदार जीत हासिल करके खुदा को प्लेआॅफ की होड़ में बरकार रखा है तो वहीं राजस्थान की टीम अचानक से बेहतरीन फॉर्म में आ गई है. हम बात कर रहें है राजस्थान के 4 ऐसे खिलाड़ियो के बारे में जो केकेआर के खिलाफ मैच में अगर चले तो तो राजस्थान की जीत पक्की हो जायेगी.
जोश बटलर
पिछले दो मैचो अकेले अपने दम पर राजस्थान को जीत दिलाने वाले बटलर धमाकेदार फार्म में है. वह 12 मैचो में 509 रन बना चुके है. 47 चौके और 19 छक्के उड़ा चुके बटलर इस सीजन में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वाले दुसरे बल्लेबाज है.
बेन स्टोक्स
स्टोक्स का अब तक का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है. लेकिन उन्हे हल्के में लेना भारी भूल हो सकती है. स्टोक्स ने अब तक 12 मैचो में 185 रन बनाये है. वह बड़े शॉट के लिए जाने जाते है.
संजू सैमसन
संजू सैमसन ने आइपीएल के इस सीजन के शूरूआत में खासा प्रभावित किया. वे 12 मैचो में 379 रन बना चुके है. संजू अकेले अपने दम पर मैच जीताने का दमखम रखते है. वे 17 छक्के उड़ा चुके है.
आजिक्य रहाणे
टीम के कप्तान रहाणे की गितनी जुझारू बल्लेबाज के रूप में होती है. रहाणे भले ही बड़े शॉट लगाने में माहिर ना लेकिन इस बावजूद भी उनका स्ट्राइक रेट 122.27 का है. वह 12 मैचो में 28 की औसत से 280 रन बना चुके है.
जॉफ्रा आर्चर
राजस्थान के इस गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच से प्रभावित किया है. जोफ्रा 7 मैचो में 13 विकेट चटका चुके है. उनका इकॉनमी रेट 8 से भी कम है.
तो दोस्तो आपको क्या लगता है 15 मई को केकेआर और राजस्थान के बीच होने वाले अहम मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी. अपनी राय जरूर दें.

No comments