IPL : जिस केकेआर ने हराया अब उसी के जीतने की दुआ करेगा पंजाब, देखे प्वांइट टेबल का गणित
आइपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच बेहद महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है. प्लेआॅफ की होड़ में शामिल दोनो टीमा के बीच यह मैच आर पार की जंग साबित होगा. मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाना है. सोमवार को खेले गये आइपीएल मैच में बेंगलूरू ने पंजाब को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर तगड़ा झटका दे डाला है. इस हार के साथ ही अंक तालिका में तीसरे पायदान पर चल रही पंजाब अब पांचवे पायदान पर आ गई. अब टीम के सामने प्लेआॅफ में जगह बनाने के लिए भी संशय की स्थिति पैदा हो गई है. प्वांइट टेबल पर नज़र डाले तो पंजाब की हार के बाद अब कोलकाता की टीम तीसरे नम्बर पर आ गई है. तीनो ही टीमो के 12 मैचो में 12—12 अंक है लेकिन बेहतर रन रेट के कारण कोलकाता दोनो टीमो से आगे है. ऐसे में प्लेआॅफ में जग बनाने के लिए पंजाब की टीम को अपने अगले दोनो मुकाबलो में जीत दर्ज करना जरूरी है.
प्लेआॅफ की जंग के लिए आज कोलकाता का मुकाबला राजस्थान से होना है ऐसे में पंजाब की टीम केकेआर की जीत के लिए दुआ करेंगी. क्यूकिं अगर केकेआर की टीम जीतती है तो पंजाब आसानी से चौथे स्थान पर आ जायेगा. लेकिन राजस्थान के जीतने पर उसकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आऐगा.
राजस्थान को प्लेआॅफ के लिए कोलकाता और बेंगलूरू से खेलना है जबकि कोलकाता का अगला मैच हैदराबाद से होगा. जबकि पंजाब को अपने अगले मुकाबले मुम्बई और चेन्नई के साथ खेलने है.

No comments