IPL : पंजाब की हार पर इन तीन टीमो ने मनाया जश्न, देखें प्लेआॅफ की होड़ में कौन आगे
आइपीएल 2018 के 50 वे मैच में मेजबान मुम्बई ने पंजाब को 3 रन से शिकस्त देकर अपने प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीदे जिंदा रखी है. मुम्बई के साथ—साथ दो और टीमो के प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीदे बढ गई है.
मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में मुम्बई के 186 रनो के जवाब में पंजाब की टीम लोकेश राहुल 94, आरोन फिच 46 की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर 3 रन से हार गई. मुम्बई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए. इससे पहले मुम्बई की टीम ने पोलार्ड के ताबड़तोड़ 50 रन की बदौलत 8 विकेट खोकर 186 रन की लक्ष्य खड़ा किया. पंजाब के लिए एंडयू टाई ने 4 विकेट लिए.
![]() |
| Credit- IPL T20 |
पंजाब के की हार के बाद प्वांइट टेबल में बड़ा बदलाव आया है. कभी तीसरे नम्बर पर दिख रही पंजाब की टीम लगातार तीसरी हार के बाद छठे नम्बर पर आ गई है. तो वहीं मुम्बई की टीम चौथे स्थान पर. मुम्बई के अलावा अब राजस्थान और बेंगलूरू की उम्मीदे भी बढ गई है. राजस्थान, पंजाब और मुम्बई के 13 मैचो में जहां 12—12 अंक है वही बेंगलूरू के 12 मैचो में 10 अंक है. ऐसे में चारो ही टीम प्लेआॅफ की दावेदार मानी जा रही है. कोलकाता के 13 मैचो में 14 अंक है.


No comments