Header Ads

IPL : अगर आज जीती आरसीबी तो बढ़ जायेगी इन तीन टीमो की मुश्किले, देखें प्वांइट टेबल

                                                                           पांचो टीम प्लेआॅफ की दावेदार है





आइपीएल 2018 का आज 51 वां मैच रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है. हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेआॅफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. ऐसे में वह इस मैच को जीतकर अपने पहले स्थान को और ज्यादार मजबूत रखना चाहेगी.

वहीं दुसरी तरफ लगातार दो मैचो में जीत दर्ज कर प्लेआॅफ के लिए अपनी दावेदारी ठोकने वाली आरसीबी के लिए यह मैच बेहद खास माना जा रहा है. प्वांइट टेबल में आरसीबी 12 मैचो में 10 अंक के साथ सातवे पायदान पर है. लेकिन अगर आज का मैच जीत जाती है तो वह पांचवे स्थान पर पहुंच जायेगी. जिससे बाकी टीमो की मुश्किले बढ़ जायेगी.

बुद्धवार को खेले गये मैच में पंजाब को मुम्बई के हाथो हार का सामना करना पड़ा है. जिस वजह से प्वाइंट टेबल में भारी फेरबदल देखने को मिले है. अब स्थिति यह है की पंजाब के साथ साथ राजस्थान और मुम्बई तीनो ही टीमो के 13 मैचो में 12—12 अंक है. जबकि बेंगलूरू के 12 मैचो में 10 यानी की अगर वह आज का मैच जीत लेती है तो उसके अंक भी 13 मैचो में 12 हो जायेंगे. जिससे इन तीनो टीमो की मुसीबतें और बढ़ जायेंगी.

No comments

Powered by Blogger.