Header Ads

IPL : अगर आज KKR जीती तो बढ जायेगी इन तीन टीमो की मुश्किले, देखिए प्वाइंट टेबल की स्थिति


शुक्रवार को आइपीएल के 46 वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपकिग्स को 6 विकेट से हराकर प्लेआॅफ के लिये अपनी उम्मीदे कामय रखी है. हर एक बीतते दिन के साथ अब टूर्नामेंट का रोमांच भी अपने चरम पर पहुंच रहा है. प्लेआॅफ के लिए हैदराबाद पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुकी है. बाकी तीन टीमें कौन होगी इसके लिए 5 टीमो के बीच जंग जारी है.

राजस्थान ने बढाई इन दो टीमो की मुश्किले
राजस्थान ने चेन्नई को हराकर मुम्बई इंडियस और कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किले बढा दी है. अंक तालिका पर नजर डाले तो यह तीनो टीमें एक ही स्थिति में नजर आ रही है. तीनो टीमो ने अपने 11—11 मुकाबलो में 5 में जीत दर्ज की है. तीनो ही टीमो के 10—10 अंक है. ऐसे में प्लेआॅफ के लिए तीनो ही बराबर की दावेदार मानी जा रही है.



अगर आज जीती कोलकाता तो टूर्नामेंट होगा और भी मजेदार
आज का पहला मुकाबला कोलकाता और पंजबा के बीच होना है. पंजाब की टीम तालिका में तीसरे नम्बर पर है. टीम ने 10 में से 6 मुकाबलो में जीत हासिल की है. ऐसे में वह इस मुकाबले को जीतकर अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. वहीं कोलकाता के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम होगा. अगर आज कोलकाता जीत जाती है तो तालिका में पंजाब और कोलकाता की स्थिति एक जैसी ही हो जायेगी.

सुपर संडे को होगा असली रोमांच
कल यानी रविवार को होने वाले दोनो मुकाबले कांटे के साबित होंगे. पहला मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच होना है जबकि दूसरा मुम्बई और राजस्थान के बीच होगा. अगर हैदराबद चैन्नई को हरा देता है. तो धौनी कम्पनी के लिए आग की राह बेहद मुश्किल हो जायेगी. वहीं दुसरी तरफ मुम्बई और राजस्थान दोनो टीमों की बीच आर—पार की जंग होगी.

No comments

Powered by Blogger.