Header Ads

IPL: अगर आज मुम्बई हारी तो जश्न मनाएंगी ये दो टीमे, जानिये अब क्या है प्लेआॅफ का गणित



आइपीएल 2018 में आज मुम्बई इंडियस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है. प्लेआॅफ की होड़ से बहार हो चुकी दिल्ली की टीम मुम्बई का खेल बिगाड़ने मैदान में उतरेगी.

शनिवार को खेले गये पहले मैच में राजस्थान ने बेंगलूरू को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. वहीं दुसरे मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को शिकस्त देकर प्लेआॅफ में जगह बना ली है. कोलकाता प्लेआॅफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम है. चौथी टीम का फैसला आज होने वाले दोनो मुकाबलो के बाद होगा.

मुम्बई 13 मैचो में 12 अंक के साथ पांचवे पायदान पर है. जबकि राजस्थान 14 मैचो में 14 अंक के साथ चौथे. अगर आज मुम्बई जीतती है तो यकीनन अच्छे रन रेट के चलते वह आसानी से प्लेआॅफ में पहुंच जायेगी. ऐसे में राजस्थान के साथ साथ पंजाब की भी उम्मीदे भी धरी की धरी रह जायेंगी.

वही अगर मुम्बई आज का मुकाबला हारती है तो दोनेा टीमो के लिए ये मौका जश्न मनाने से कम नहीं होगा. मुम्बई की हार से राजस्थान की स्थिति लगभग पक्की हो जायेगी. जबकि पंजाब को भी प्लेआॅफ की लड़ाई लड़ने का मौका मिल जायेगा. मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में शाम 4 बजे से खेला जाना है.


No comments

Powered by Blogger.