IPL : आज हारेगा हैदराबाद और रोऐंगी ये 3 टीमें, कोलकाता रच सकता है इतिहास
दुनिया टुडे । शनिवार 19 मई को दिन आइपीएल का अब तक का सबसे महत्वूर्ण दिन माना जा रहा है. आज होने वाले दोनो मैच सेमीफाइनल से कम नहीं है. प्लेआॅफ के लिए तीन टीमो की किस्मत का फैसला आज होना है. पहला मुकाबला बेंगलूरू और राजस्थान के बीच होगा. जबकि दुसरा मुकाबला प्वांइट टेबल में नम्बर एक और नम्बर तीन के पायदान वाली हैदराबाद और कोलकाता के दरम्यान होना है.
हैदराबाद पहले ही प्लेआॅफ के लिए क्वालीफाइ कर चुकी है. ऐसे में वह अपने पहले नम्बर के पायदान को और मजबूत करना चाहेगी. दुसरी तरफ कोलकाता की आज अग्निपरीक्षा है. टीम को प्लेआॅफ में पहुचने के लिए आज के मैच को हर हाल में जीतना होगा. हांलकी मैच टाई या रद्द की अवस्था में भी केकेआर प्लेआॅफ में पहुंच जायेगा. यानी की केकेआर आज इतिहास रच सकता है.
केकेआर जहां अपनी जीत के लिए भरसकर प्रयास करेगा. वहीं कुछ टीमें ऐसी भी है जो केकेआर की हार की दुआ करेंगी. इनमें पहली टीम है मुम्बई इंडियस की जो 13 मैचो में 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है. लेकिन आज होने वाले पहले मुकाबले के बाद वह पांचवे पायदान पर आ जायेगी. अगर केकेआर जीतता है तो मुम्बई को अपना अगला मैच बड़े मार्जन से जीतना लाजिमी हो जायेगा.
मुम्बई के बाद बारी आती है पंजाब की जो टूर्नामेंट से लगभग बहार होती नजर आ रही है. टीम लगाातर चार मैच हार चुकी है. ऐसे में उसके पास प्लेआॅफ में पहुंचना का अंतिम चांस यही होगा की वह केकेआर के साथ मुम्बई की हार की भी दुआ करें. साथ ही उसे अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
तीसरी टीम जो हैदराबाद ही हार पर गम बनाएंगी वो होगी आज के पहले मैच की विनर टीम. जो की बेंगलूरू और राजस्थान में से कोई भी हो सकती है. जो भी टीम जीतेगी वह चौथे पायदान पर पहुच जायेगी.
No comments