IPL 2018 : अगर आज ये 5 खिलाड़ी चले तो आरसीबी रच सकती है इतिहास
आइपीएल 2018 के 53 वे मुकाबले में आज रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू का मुकाबला राजस्थान रॉयल से होना है. दोनो ही टीमें प्लेआॅफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने मैदान में उतरेंगी. प्वांइट टेबल में आरसीबी पांचवे व राजस्थान छठे स्थान पर है.
पिछले तीन मैचो में लगातार जीत दर्ज करने वाली आरसीबी की टीम बेहद शानदार फार्म में नजर आ रही है. टीम राजस्थान के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतने की कोशिश करेगी. आरसीबी के इन 5 खिलाड़ियों पर सभी की नजरे होंगी —
एबी डिविलयर्स
मिस्टर 360 के नाम से पहचाने जाने वाले डिविलयर्स बेहतरीन फार्म में है. वह 11 मैचो में 427 रन बना चुके है. इस टूर्नामेंट में उनका स्ट्राईक रेट 177 का रहा है. वह 32 चौके और 30 छक्के जड़ चुके है.
विराट कोहली
टीम के कप्तान कोहली 13 मैचो में 526 रन बना चुके है. वह आरेंज कैप के दावेदारो में छठे पायदान पर है. उनका औसत 50 से भी अधिक रहा है. वह 4 से अधिक अर्द्धशतक लगा चुके है.
मोईन अली
मोईन अली ने इस टूर्नामेंट में ज्यादा मैच नहीं खेले गये है. लेकिन पिछले मैच में उन्होने जिस तरह हैदराबाद के गेंदबाजो को दिन में तारे दिखाए है. जिस वजह से उनसे काफी उम्मीदे बढ गई है. उन्होने पिछले मैच में 65 रन की धुआंधार पारी खेली थी.
उमेश यादव
इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज है. वह 13 मैचो में 17 विकेट चटका चुके है. उनका इकॉनमी 8 से कम रहा है. ऐसे में वह टीम के लिए मैच विनर की भूमिका निभा सकते है.
युजवेंन्द्र चाहल
चाहल बेंगलूरू के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते है. वह 13 मैचो में 13 विकेट चटका चुके है.

No comments