Header Ads

बिहार में तेजस्वी ने दिया BJP - JDU को बड़ा झटका, राज्यपाल को सौंपे 111 विधायको के समर्थन पत्र, सरकार बनाने का दावा



कर्नाटक की सियासी उठापटक के बीच बिहार में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्होने कहा है की कहा कि बिहार में वे सबसे बड़ी पार्टी हैं लेकिन उन्हें बहुमत साबित करने के लिये नहीं बुलाया गया था, अब उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा है कि हमने आज राजद, कांग्रेस, हम और माले विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. वर्तमान में हमारे पास 111 विधयाकों का समर्थन पत्र है और अगर हमलोगों को सरकार बनाने का मौका मिलता है तो हम लोग आसानी से बहुमत साबित कर देंगे.



उन्होने कहा की हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और चुनाव पूर्व सबसे बड़े अलायंस होने के नाते राजद को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए. राजद, कांग्रेस, हम और माले के 111 विधायकों के अलावा एनडीए के कई विधायक हमलोगों के संपर्क में हैं और फ्लोर टेस्ट का मौका मिलने पर वो आसानी से बहुमत साबित कर देंगे. कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया गया है और इसी तर्ज पर हमलोगों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

गौरतलब है की कर्नाटक मं कांग्रेस— जेडीएस गठबंधन के बहुमत के बावजूद राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका पहले दिया है. जिसके चलते राजग ने बिहार में सरकार बनाने के दावे की पेशकश की है. वहीं कांग्रेस गोवा, मणिपुर और मेघालय में बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाने के दावे की पेशकश करेगी.

No comments

Powered by Blogger.