IPL : बेंगलूरू या मुम्बई में से कौन है प्लेआॅफ की पक्की दावेदार, देखिये ये समीकरण
हैदराबाद पर जीत के साथ ही बेंगलूरू ने टूर्नामेंट को अब और भी रोमांचक बना दिया है. प्लेआॅफ मुकाबलो से पहले अब सिर्फ 5 मैच बचे है. आज का मैच दिल्ली और चेन्नई के बीच होनो वाला होगा. जो शायद पिछले दो साप्ताह का सबसे बोरिंग मुकाबला माना जायेगा. क्यूकिं चेन्नई पहले ही क्वालीफाइ कर चुकी है जबकि दिल्ली टूर्नामेंट से बहार हा चुकी है.

यानी की प्लेआॅफ की चार में से दो टीमो की किस्मत बाकी के चार मैचो से तय होगी. कल शनिवार 19 मई को दो अहम मुकाबले होने है. बेंगलूरू का राजस्थान से और दुसरा कोलकाता का हैदराबाद से. बात करते है पहले मुकाबले की इसमें अगर बेंगलूरू की टीम जीतती है तो उसका प्लेआॅफ में पहुंचना लगभग पक्का हो जायेगा. वही राजस्थान को जीत के साथ किस्मत पर निर्भर रहना पड़ेगा. क्यूकि रनरेट के मामले में वह काफी पीछे है.
दुसरी ओर कोलकाता को मुकाबला हर हार में जीतना है. मैच टाई या रद्द होने पर भी वह आसानी से क्वालीफाई कर लेगी. रविवार को दिल्ली का मुकाबला मुम्बई से हेागा. दिल्ली से टूर्नामेंट से बहार हो चुकी है. वही अगर ये मैच जीत लेती है तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी. वही अंतिम मुकाबला पंजाब और चैन्नई के बीच होगा. पंजाब को इस मुकाबलो को बड़े अंतर से जीतना होगा.

No comments