IPL : आरसीबी की जीत से बढ़ी इन चार टीमो की चिंता, अब ये है प्लेआॅफ का गणित
क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. एक साप्ताह पहले प्लेआॅफ की होड़ से लगभग बहार नजर आ रही. रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू की टीम ने आइपीएल 2018 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट को अब और भी रोचक बना दिया है.
आइपीएल के 54 वे मुकाबले में बेंगलूरू ने हैदराबाद को 14 रन से शिकस्त देकर अपनी प्लेआॅफ की उम्मीदे जिंदा रखी है. बेंगलूरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डिविलियर्स (69), मोई अली (65) और ग्रांडहोम (40) की शानदार पारी के दम पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में हैदराबाद की टीम विलियम्सन (81), मनीष पांडे (62) के दम पर 204 रन ही बना सकी.
जीत के साथ ही बेंगलूरू ने प्वांइट टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. आरसीबी 13 मैचो में 12 प्वांइट के साथ 5वे पायदान पर आ गई है. प्लेआॅफ के लिए मुम्बई, बेंगलूरू, पंजाब और राजस्थान चारो टीम होड़ में लगी हुई है. वही कोलकाता 14 प्वांइट के साथ तीसरे पायदान पर है.
अगर कोलकाता अगला मैच जीत लेती है तो वह सीधे प्लेआॅफ में पहुंच जायेगा. वही बाकी टीमो को जीत के साथ रन रेट का भी ध्यान रखना होगा. बेंगलूरू का अगला मुकाबला शनिवार को राजस्थान से होना है.

No comments