अगर हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी चले तो चेन्नई की हार है निश्चित, बेहद शानदार रहा है रिकॉर्ड
दुनिया टुडे । आइपीएल 2018 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज चेन्नै सुपरकिग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जायेगा. दोनो ही टीम शानदार फार्म में है. हैदराबाद जहां एक बार तो वहीं चेन्नै की टीम दो बार आइपीएल चैम्पियन रह चुकी है.
हैदराबाद की टीम ने इस टूर्नामेंट में काफी प्रभावित किया है. एकमात्र विदेशी कप्तान वाली इस टीम की मजबूत गेंदबाजी ने कई मैचो में टीम को शानदार जीत दिलाई है. गेंदबाजी के अलावा टीम के पास कई अच्छे बल्लेबाज भी है. जिस वजह से हैदराबाद की स्थिति मजबूत मानी जा रही है.
हैदराबाद के 5 ऐसे ही शानदार खिलाड़ियो की हम बात करने जा रहे है —
केन विलियम्सन
टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8 अर्द्धशतक लगा चुके है. उनके नाम 14 मैचो में 661 रन है. वह पर्पल कैप के प्रबल दावेदार भी है.
शिखर धवन
राउडी बल्लेबाज शिखर धवन मौका अच्छी ओपनर बल्लेबाज है. इस टूर्नामेंट में उन्होने कई अच्छी पारी खेली है. वह 13 मैचो में लगभग 44 की औसत से 437 रन बना चुके है. टीम के दुसरे सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज है.
राशिद खान
अफगानिस्तान के इस युवा गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट में बेहद प्रभावित किया है. वह 14 मैचो में 16 विकेट चटका चुके है. उनका इकोनमी रेट लगभग 7 का है. जो की साबित करता है की राशिद की गेंदबाजी कितनी कंजूस भरी रही है.
शाकिब उल हसन
सदाबहार आॅलरांउडर शाकिब उल हसन अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते है. वह 14 मैचो में 176 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी चटका चुके है.मौका पर पड़ने पर शाकिब बड़े शॉट भी लगा सकते है.
यूसुफ पठान
विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान को अभी तक उपरी क्रम में बल्लेबाजी करना का मौका नहीं मिला है. आइपीएल के इतिहास में वह कई बार बड़ी पारीयां खेल चुके है. इस टूर्नामेंट में उन्होने 10 पारीयो में 188 रन बनाये है. लेकिन उनके पास बड़ी हिट लगाने की क्षमता है. और अगर उनका बल्ला चला तो विपक्षी टीम की खैर नहीं.

No comments