आइपीएल 2018 का सबसे महंगा मुस्लिम क्रिकेटर , बना चुका है कई विश्व रिकॉर्ड
दुनिया टुडे । आइपीएल का अगामी सीजन अप्रैल के पहले हफ्ते से शूरू होने जा रहा है. आइपीएल की शूरूआत से पहले कई क्रिकेटर बेहद चर्चा में है. इन्ही में से एक है अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर राशिद खान.
राशिद खान मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज है. वह आइसीसी टी—20 रैंकिग में पहले पायदान पर है. हांलही में उन्होने सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है. इसके अलावा राशिद खान के नाम सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का भी रिकॉर्ड है.
राशिद खान आइपीएल 2018 में खेलने वाले सबसे महंगे मुस्लिम क्रिकेटर भी है. उन्हे नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रूपये में रिटेन किया है. राशिद खान 2017 के सीजन में भी हैदराबाद का हिस्सा रहें है. पिछले सीजन में उन्होने 14 मैचो में 6.62 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाए थे.
राशिद खान के बाद दूसरे सबसे महंगे मुस्लिम क्रिकेटर अफगानिस्तान के ही मुजीब जादरान है. जिन्हे किग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ में खरीदा है. इनके अलावा शादाब नदीम 3 करोड़ 20 लाख और मो0 शमी 3 करोड़ व इमरान ताहिर 1 करोड़ सबसे महंगे बिकने वाले मुस्लिम क्रिकेटर है.

No comments