Header Ads

राष्ट्रमंडल खेलों में 500 पदक से इतनी दूर भारत, क्या इस बार बना पायेगा यह कीर्तिमान


ऑस्ट्रेलिया के शहर गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड में 4 अप्रैल से 21 वें राष्ट्रमंडल खेल शूरू होने जा रहें है. यह खेल 15 अप्रैल तक चलेंगे. इनमें 71 देशों के खिलाड़ी 19 खेलों की 275 स्पर्धाओं में अपना दमख़म दिखाएंगे.

पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत साल 1930 में ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से हुई. उस वक्त इन खेलो की मेजबानी कनाडा ने की थी. ब्रिटिश झंडे के नीचे भारतीय दल ने इन खेलो में शूरूआत 1934 में लंदन गेंम्स से की.

आजादी के बाद भारत ने 1954 में इन खेलो में हिस्सा लिया. लेकिन पहला पदक भारत की झोली में आया 1958 में खेले गये कोर्डिफ राष्ट्रमंडल खेल के दौरान. इस में भारत को तीन पदक मिले. दो स्वर्ण और एक रजत पदक था. इनमें से एक स्वर्ण पदक मिल्खा सिंह ने 400 मीटर की दौड़ में हासिल किया था.

1958 से 2014 तक भारत कुल 438 पदक जीत चुका है. जिनमें 155 स्वर्ण, 155 रजत और 128 कांस्य पदक हासिल किये है. सबसे ज्यादा पदक जीतने की तालिका में भारत चौथे स्थान पर है. पहले नम्बर पर 2218 पदक के साथ आॅस्ट्रेलिया पहले नम्बर पर है. इसके अलावा इंग्लैण्ड 2008 व कनाडा 1473 पदक जीत चुका है.

वैसे कुल पदक जीतने के मामले में न्यूजीलैण्ड भारत से आगे है. न्यूजीलैण्ड 610 पदक जीत चुका है. चूकिं भारतीय दल ने 155 गोल्ड मेडल जीते है. जबकि न्यूजीलैण्ड के 144 है. जाहिर है भारत को अगर 500 पदक में की सूची में अपना नाम शामिल करना है ऐसे में भारतीय दल को कड़ी मेहनत करनी होगी.

सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले टॉप 5 देश




No comments

Powered by Blogger.