Header Ads

IPL के इतिहास का सबसे रोमांचक मैच जिसने रोक दी थी सबकी सांसे ​और फिर अंतिम गेंद पर हुआ कुछ ऐसा



दुनिया टुडे । टिक—टिक करती घड़ी की सुंई के साथ, दर्शको के दिलो की धड़कने भी बढती जा रही है. क्यूकिं 7 अप्रैल से सबसे लोकप्रिय टी—20 क्रिकेट लीग आइपीएल का आगाज होने जा रहा है. 2008 में शूरू हुऐ इंडियन प्रीमियर लीग को 10 साल पूरे हो चुके है. इन बीते दस सालो में आइपीएल दर्शको की कसौटी पर खरा उतरा है. और मनोरंजन का भरपूर डोज साबित हुआ है.

आइपीएल के 10 साल के इतिहास में कई बार ऐसे मौके आए है. जब मैच देख रहे हर दर्शक के दिल की धड़कने तेज हुई है. तो आइए जानते एक ऐसे ही मुकाबले में बारे में जिसने दर्शकों की सांसें रोक दी थीं —

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2016
इस मैच में पुणे की टीम को जीत के लिये अंतिम ओवर में 23 रन की आवश्कता थी. गेंदबाजी पर थे पंजाब की टीम के अक्षर पटेल और बल्लेबाजी कर रहे थे महेन्द्र सिंह धौनी. मैच में रोमांच उस वक्त बढ गया जब अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद डॉट बॉल कर दी. जिसके बाद पुणे की टीम को जीत के लिये अब 5 गेंदो पर 23 रन की जरूरत रह गई.

दुसरी गेंद पटेल ने वाइट कर दी. जिसके बाद धौनी ने अगली ही गेंद पर दन दनाता हुआ छक्का जड़ दिया. लेकिन अक्षर पटेल ने तीसरी ही गेंद पर वापसी की और एक डॉट बॉल कर दी.  अब पुणे की टीम को 3 गेंदो पर 16 रन की जरूरत थी. चौथी गेंद पर धौनी ने चौका मारकर मैच में फिर से जान डाल दी. मगर अब सामने ​और भी चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, दो गेंद और 12 रन.

अक्षर पटेल आखिरी ओवर की पांचवी गेंद लेकर तैयार हुए, और धौनी ने गेंद पर करार प्रहार किया. जिसके बाद गेंद सीधे बॉउड्री के पर गिरी छ रन के लिये. धौनी के इस छक्के के साथ मैच में और भी रोमांच आ चुका था. सबकी निगाहे मैच पर जमी थी. क्या होगा आगे, क्या धौनी छक्का लगा पायेंगे, या फिर ....! आखिरी गेंद और छह रन हर हाल में चाहिये थे. अक्षर पटेल ने जैसे ही अंपायर को पार करते हुए ओवर की आखिरी गेंद फेंकी. मैदान में चारो तरफ जश्न का माहौल नजर आने लगा. क्यूकिं माही ने वो कर दिखाया जिसके लिये वो जाने जाते है. एक ताकतवर स्ट्रोक और गेंद हवा के रास्ते से सीधे सीमा रेखा के पार.  धोनी ने अंतिम गेंद पर शानदार शॉट खेलकर अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिला दी।

No comments

Powered by Blogger.