Header Ads

आइपीएल के तीन सबसे लकी क्रिकेटर, जो सबसे ज्यादा बार बने विजेता टीम का हिस्सा



दुनिया टुडे । 7 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग का 11 वां सीजन शूरू होने जा रहा है. आइपीएल की शूरूआत से पहले ही दर्शको में काफी उत्सुकता नजर आ रही है. बेस्ट वर्सेज बेस्ट की इस जंग में कौन होगा विजेता , ये तो आने वाला समय ही बतायेगा. लेकिन हम यहां बात कर रहें है एक ऐसे ही रिकॉर्ड जो विजेता टीम से जुड़ा है.

हम बात कर रहें है आइपीएल के दो सबसे लकी क्रिकेटर के बारे में. जी हां ! आइपीएल के उन तीन लकी किक्रेटर के बारे में जिनकी टीम सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी है. इन तीन क्रिकेटर में पहले है रोहित शर्मा और दुसरे है यूसुफ पठान और तीसरे है हरभजन सिंह.

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा पिछले कई सालो से मुम्बई इंडियन के कप्तान है. और वह मुम्बई की टीम को तीन बार चैम्पियन भी बना चुके है. वह आइपीएल के उन लकी क्रिकेटर्स में शुमार है जो सबसे ज्यादा बार विजेता टीम का हिस्सा रहें है. रोहित शर्मा 2013, 2015 और 2017 की आइपीएल विजेता मुम्बई इंडियस टीम ​का हिस्सा रहें है. वह कुल चार बार विजेता टीम का हिस्सा बने है. 2009 में वह आइपीएल की विजेता टीम डेक्कन चार्जस का भी हिस्सा रहें है.

यूसुफ पठान
रोहित के बाद दुसरे ऐसे क्रिकेटर जो तीन बार जीत का स्वाद चख चुके है. युसूफ पठान 2008 मे विजेता टीम राजस्थान रॉयल का हिस्सा रहें है. इसके अलावा वह 2012 और 2014 की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रहें है. वह कुल तीन बार विजेता टीम का हिस्सा रहें है.

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह पिछले 10 साल से मुम्बई इंडियस के लिये ही खेलते आ रहें है. ऐसे में वह 2013, 2015 और 2017 की चैम्पियन टीम का भी हिस्सा रहें है. हरभजन सिंह भले ही तीनो बार एक ही टीम का हिस्से रहें है मगर उन्हे भी टीम का लकी प्लेयर कहा जा सकता है.

No comments

Powered by Blogger.