Header Ads

पहले ही टी 20 मैच में शोएब मलिक ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड अब नजर कोहली पर



पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन टी—20 मैचो की सीरिज के पहले मैच में पाकिस्तान के वेस्टइंडीज को 143 रन से हरा दिया. पाकिस्तान के 203 रन के जवाब में मेहमान टीम मात्र 60 रन पर ही ढेर हो गई. टीम के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. वेस्टइंडीज की टीम का यह न्यूनतम स्कोर भी है.

इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन का स्कोर बनाया था. जिसमें सरफराज ने 38, शोएब मलिक ने 37, तलत हुसैन ने 41 और फखर जमान ने 39 रन का योगदान दिया था. शानदार प्रदर्शन के लिये हुसैन तलत को मैन आॅफ द मैच दिया गया.

शोएब मलिक ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड
अपनी 37 रन की पारी के साथ ही शोएब मलिक अब टी—20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन चुके है. उन्होने भारत के रोहित शर्मा (1852) और जेपी डुमिनी (1852) को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया.

अब दिलशान और कोहली पर नज़र
शोएब मलिक के अब 93 मैचो में 1858 रन हो गये है. मलिक को अभी इस सीरिज में दो और मैच खेलने है. अगर वह 32 रन और बना लेते है तो दिलशान के (1889) रन के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे. विराट कोहली (1983 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिये उन्हे अभी 126 रन की जरूरत है.

टी—20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैण्ड के मार्टिन गुप्टिल के नाम है. उन्होने 75 मैचो में 2271 रन बनाये है. दुसरे नम्बर पर उन्ही के हम वतन ब्रेडन मैकुलम (2140) है. जबकि विराट कोहली तीसरे नम्बर पर है.

No comments

Powered by Blogger.