Header Ads

आखिर कब टूटेंगे आइपीएल के ये 5 रिकॉर्ड, 2008 से अब तक है कायम



दुनिया टुडे । टिक—टिक करती घड़ी की सुंई के साथ, दर्शको के दिलो की धड़कने भी बढती जा रही है. क्यूकिं 7 अप्रैल से सबसे लोकप्रिय टी—20 क्रिकेट लीग आइपीएल का आगाज होने जा रहा है. 2008 में शूरू हुई इस लीग ने बीते 10 सालो में क्रिकेट प्रेमियो का जमकर मनोरंजन किया है. और इस साल इसके 11वे सीजन का आगाज़ होने जा रहा है.

वैसे तो आइपीएल के हर सीजन में कुछ ना कुछ नये पुराने रिकॉर्ड टूटे और बने है. लेकिन हम बात कर रहें है कुछ ऐसे रिकॉर्ड की जो पहली पिछले 10 सालो से नहीं टूट पाये है.

तनवीर का खतरनाक गेंदबाजी प्रदर्शन
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने आइपीएल के पहले ही सीजन में एक ऐसा शानदार रिकॉर्ड बनाया था. जो पिछले 10 सालो से नहीं टूट पाया है. सोहेल तनवीर ने एक मैच में चैन्नई सुपरकिग्स के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे. यह आइपीएल की तारीख का सबसे खतरनाक गेंदबाजी प्रदर्शन है

सबसे बड़ी जीत
आइपीएल के पहले ही सीजन के उद्घाटन मैच में कोलकाता नाइट राडर्स ने बेंगलूरू की टीम को 140 रन के अंतर से हराया था. यह रन के मामले में अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन
आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम दर्ज है, डेक्कन चार्जस की टीम ने एक मैच में 15 वाइड गेंदो समेत 28 अतिरिक्त रन खर्च किये थे.

सबसे कम स्कोर वाला मैच
2008 में ही एक मैच में कोलकाता की टीम मुम्बई के खिलाफ 67 रन पर आॅल आउट हो गई थी. जवाब में मुम्बई ने मात्र 5.3 ओवर में यह मैच जीत लिया था. जो की सबसे कम गेंदो पर लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड है. इसके अलावा इस मैच में कुल 135 रन बने यह सबसे कम स्कोर वाला मैच भी था.

सबसे बड़ी पारी
आइपीएल के उद्धघाटन मैच में ब्रेडन मैकुलम ने 158 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. जो की आइपीएल के किसी भी सीजन के उद्धघाटन मैच की सबसे बड़ी पारी है.


No comments

Powered by Blogger.