Header Ads

आइपीएल के इतिहास के 8 सबसे खतरनाक बल्लेबाज, नम्बर एक इस सीजन से हुआ बहार



आइपीएल के 10 साल पूरे हो चुके है. 11वे संस्करण का आगाज़ 7 अप्रैल से होने जा रहा है. बीते दस सालो में आइपीएल में कई नए रिकॉर्ड बने है. तो कई नए खिलाड़ी उभर कर भी सामने आये है. आज हम बात कर रहै है आइपीएल के इन दस सालो के 8 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजो के बारे में. जिन्होने आइपीएल का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है.

यूसुफ पठान
भारत के हरफनमौला आॅलरांउडर यूसुफ पठान ने आइपीएल के इन 10 सालो में काफी प्रभावित किया है. पठान आइपीएल के 149 मैचो में 2904 रन बना चुके है. उनके नाम 146 छक्के और 245 चौके दर्ज है.

एबी डिविलयर्स
मिस्टर 360 के नाम से मशूहर द. अफ्रीका के डिविलयर्स ने आइपीएल में 129 मैच खेले है. जिसमें उनके नाम 3473 रन दर्ज है. उन्होने 157 छक्के और 284 चौके लगाएं है.

एम एस धौनी
भारत के सबसे सफल कप्तानो में शुमार महेन्द्र सिंह धौनी आइपीएल में 159 मैच खेल चुके है. जिसमें वह 3560 रन बना चुके है. उन्होने अब तक 156 छक्के और 251 चौके लगाएं है.

विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली आइपीएल की बेंगलूरू फ्रेंचायजी के कप्तान भी है. उन्होने 149 मैचों में 3565 रन बनाएं हैं. जिसमें वह 382 चौके और 159 छक्के लगा चुके है.

क्रिस गेल
यूनिवर्सल बॉस के नाम से पहचाने जाने वाले क्रिस गेल आइपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ी माने जाते है. वह 101 मैचों में 265 छक्के और 293 चौको सहित 3626 बना चुके है.

रोहित शर्मा 
हिट मैन रोहित शर्मा 159 मैचों में 354 चौके और 172 छक्के के साथ 4207 रन बना चुके है. वह मुम्बई इंडियस के कप्तान भी है.

सुरैश रैना
आइपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर सुरैश रैना 4552 रन बना चुके है. उन्होने 161 मैचो में 402 चौके और 173 छक्के लगाएं है.

डेविड वार्नर
आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर आइपीएल के इस सीजन का हिस्सा भले ही ना हो. लेकिन लिस्ट में वह फिर भी पहले स्थान पर है. हैदराबाद के कप्तान रहे वार्नर ने 120 मैचों में 4014 रन बनाये है. जिसमें 401 चौके और 160 छक्के लगा चुके है.

No comments

Powered by Blogger.