Header Ads

वनडे क्रिकेट के 5 सबसे खतरनाक गेंदबाजी प्रदर्शन नम्बर एक है पिछले 17 साल से अटूट


दुनिया टुडे । वनडे क्रिकेट मेंं अक्सर बल्लेबाज गेंदबाज पर हावी नजर आता है. लेकिन कई बार ऐसे भी मौके आये है. जब गेंदबाजो ने अपना लोहा मनवाया है. और बल्लेबाजो को एक एक रन के लिये तरसाया है.
1972 में शूरू हुए सीमित ओवर के इस क्रिकेट संस्करण से जुड़े 5 ऐसे ही खतरनाक गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में हम बात कर रहें है. जब गेंदबाजो ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से बल्लेबाजो को  चारो खाने चित कर दिया.

एंडी बिशेल, 20 रन देकर 7 विकेट
2003 विश्वकप के एक मैच में आॅस्ट्रेलिया के एंडी बिशेल ने इंग्लैण्ड के खिलाफ यह खतरनाक गेंदबाजी प्रदर्शन किया था. पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गये इस मैच में बिशेल ने 20 रन देकर 7 बल्लेबाजो का आउट किया था.

राशिद खान, 18 रन देकर 7 विकेट
अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है. उन्होने बीते जून 2017 में ग्रास आइलेट के मैदान पर. वेस्टइंडीज के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी का नमूना पेश किया था. उन्होने मात्र 18 रन देकर वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

ग्लेन मैक्ग्राथ, 15 रन देकर 7 विकेट
आॅस्ट्रेलिया के सदाबहार तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्राथ ने 2003 में नामिबिया की टीम के खिलाफ केवल 15 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे. यह कारनामा पॉचेस्ट्फून में किया था.

शाहिद अफरीदी, 12 रन देकर 7 विकेट
पाकिस्तान के स्टार आॅलरांउडर शाहिद अफरीदी ने 2013 में यह शानदार रिकॉर्ड बनाया था. उन्होने गुयाना में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 12 रन खर्च करके 7 विकेट हासिल किये थे.

चमिंडा वास, 19 रन देकर 8 विकेट
श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वास की गिनती दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजो में होती है. उनकी खतरनाक गेंदबाजी का एक नमूना यह भी था. उन्होने 2001 में जिम्बावे के खिलाफ महज 19 रन खर्च करके 8 विकेट हासिल किये थे. चमिंडा वास का यह रिकॉर्ड पिछले 17 साल से कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है.

No comments

Powered by Blogger.