Header Ads

यकीन नहीं होता कभी टीम को बतौर कप्तान दो आइपीएल खिताब दिलाने वाला यह खिलाड़ी, इस आइपीएल सीजन का सबसे सस्ता कप्तान है



दुनिया टुडे : दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग आइपीएल का ग्यारहवा सीजन 7 अप्रैल से शूरू होने जा रहा है. इस बार आइपीएल की कई टीमो ने अपने कप्तानो के नाम में फेरबदल किये है. ऐसे हम बात कर रहें ​है आइपीएल के सबसे सस्ते कप्तान के बारे में.

आइपीएल के सबसे सस्ते कप्तान के बारे में बात करन से पहले जानते है. की आइपीएल का सबसे महंगा कप्तान कौन है. आइपीएल के इस सीजन का सबसे महंगा कप्तान और क्रिकेटर विराट कोहली है. जिन्हे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 17 करोड़ रूपये में रिटेन किया है.

कोहली के अलावा महेन्द्र सिंह धौनी दुसरे सबसे महंगे कप्तान है. जिन्हे 2 साल बाद आइपीएल में वापसी कर रही चैन्नई सुपर किग्स की टीम ने 15 करोड़ में खरीदा है. वही मुम्बई इंडियस के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे सबसे महंगे कप्तान है. जिन्हे मुम्बई ने 15 करोड़ में रिटेन किया है.


अब बात करते है आइपीएल के सबसे सस्ते कप्तान की. तो आपको जानकर हैरानी होगी की इस सीजन के सबसे सस्ते कप्तान दिल्ली डेयर डेविल्स के गौतम गंभीर है. वहीं गौतम गंभीर जो केकेआर की टीम को दो आइपीएल खिताब जीता चुके है. गंभीर को दिल्ली की टीम 2.8 करोड़ में खरीदा है.

गंभीर के अलावा सन राइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन दुसरे सबसे सस्ते कप्तान है. जिनके लिये मैनेजमेंट ने 3 करोड़ रूपये खर्च किये थे. वहीं तीसरे नम्बर पर राजस्थान रॉयल के कप्तान आजिंक्या रहाणे है. जिनके लिये राजस्थान ने 4 करोड़ खर्च किये.

No comments

Powered by Blogger.