Header Ads

क्रिकेट इतिहास के सात मौके जब धौनी के नाम हुए यह 7 ​शर्मनाक रिकॉर्ड


दुनिया टुडे । महेन्द्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वह कप्तान जिसके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई उंचाईयों का छुआ. 2007 टी—20 विश्वकप, 2011 विश्वकप और 2013 आईसीसी चैम्पियन ट्राफी जीतने वाला दुनिया का एकमात्र कप्तान. धौनी ने अपने करियर में कई छोटे बड़े रिकॉर्ड बनाये. जिन्हे बड़ी शान से याद किया जा सकता है. लेकिन इन्ही के बीच उनके नाम कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड दर्ज हो गये. जिन्हे शायद ही कोई याद रखना चाहेगा.

पहली ही मैच में शून्य
धौनी ने अपने वनडे करियर की शूरूआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ की थी. आपको जानकर हैरानी होगी की धौनी अपने पहले ही वनडे में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गये थे.

बिना बांउड्री लगाएं 100 गेंद खेलने का​ रिकॉर्ड
वैसे तो धौनी को बेस्ट फीनिशर कहा जाता है . लेकिन पिछले ही साल उन्होने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक धीमी पारी खेलकर सबको चौंका दिया था. इस पारी में धौनी ने बिना बांउड्री लगाएं ही 100 गेंद खेल डाली थी.

सबसे धीमा अर्द्धशतक
इस मैच में धौनी ने 108 गेंदो पर अर्द्धशतक पूरा किया था. जो कि किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे दूसरा सबसे धीमा अर्द्धशतक था. इससे पहले भारत के सदगोपन रमेश ने 117 गेंदो पर 50 रन बनाये थे.

भारतीय उपमहाद्वीप से बहार कोई शतक नहीं
धौनी ने अपने वनडे ​करियर में 9 और टेस्ट में 6 शतक लगाएं है. वह कुल 15 शतक लगा चुक है. धौनी ने यह सभी शतक भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में लगाएं है. भारतीय उपमहाद्वीप से बहार धौनी ने आज तक कोई शतक नहीं लगाया है.

पहले टी—20 में शून्य
भारतीय टीम ने अपना पहला टी—20 अगस्त 2006 में खेला था. धौनी उस वक्त टीम का हिस्सा थे. लेकिन वनडे क्रिकेट की तरह ही धौनी अपने पहले टी—20 मैच में भी शून्य पर ही आउट हुए थे.

लगातार चार टेस्ट सीरिज गवांने वाले कप्तान
धौनी पहले ऐसे भारतीय कप्तान भी है. जिन्होने लगातार चार टेस्ट सीरिज गवांई है. 2013 में
द. अफ्रीका से 1—0, न्यूजीलैण्ड से 2—0, 2014 में इंग्लैण्ड से 3—1 और आॅस्ट्रेलिया 2—0 से हार का सामना करना पड़ा.

विदेश में सबसे ज्यादा हार
धौनी सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान है. लेकिन इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा मैच हारने वाले दुसरे भारतीय कप्तान और विदेश में सबसे अधिक टेस्ट हारने वाले प्रथम कप्तान भी है. धौनी कप्तानी में टीम ने 27 मैच जीते 18 हारे. इनमें से 15 विदेशी धरती पर हारे.

No comments

Powered by Blogger.