Header Ads

तो क्या जल्द ही सानिया के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, ट्वीटर पर शेयर की ऐसी तस्वीर


टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर एक फैमिली वार्डरोब की तस्वीर को शेयर की है. जिससे सानिया के घर नन्हे मेहमान के आने के कयास लगाए जा रहें है. गौरतलब है की सानिया ने पिछले ही दिनो कहा था कि उनके पति शोएब मलिक को एक लड़की चाहिए और बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक ही होगा.


सानिया मिर्जा द्वारा वार्डरोब की यह तस्वीर पोस्ट करने के बाद बेहद वायरल हो रही है. फैमिली वार्डरोब वाली इस तस्वीर में तीन हिस्से दिखाएं गये है. जिसमें बीच वाले खांदे में टी—शर्ट और बोतल और कुछ कपड़े दिखाएं गये हे. इसमें मिर्जा—मलिक लिखा हुआ है. बाकी दो खांदो में से एक पर मिर्जा और दुसरे पर मलिक लिखा हुआ है.

जिस समय यह तस्वीर सानिया मिर्जा ने पोस्ट की ठीक उसी समय शोएब मलिक ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से इस तस्वीर को पोस्ट किया है. जैसे ही इस तस्वीर को सानिया ने शेयर किया वैसे ही लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. सानिया मिर्जा ने पिछले ही दिनो  गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, जब भी हमारा कोई बच्चा होगा उसका सरनेम मिर्जा- मलिक होगा

No comments

Powered by Blogger.