Header Ads

किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली 4 टीमें , आरसीबी तीसरे स्थान, जानिये पहले पर कौन


दुनिया टुडे । फटाफट क्रिकेट की पहचान बिना बड़े शॉट के अधूरी होती है. आइपीएल में हर साल कुछ ना कुछ नये ​पुराने रिकॉर्ड बनते और टूटते है. इसी क्रम में सिक्सर को लेकर भी कई रिकॉर्ड दर्ज है. हम बात कर रहें है आइपीएल की उन टीमों के बारे में जिनके नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. टॉप 4 की इस लिस्ट में रॉयल चैलेंन्जर्स बेंगलूरू का नाम दो बार आता है.

मुम्बई इंडियस
मुम्बई इंडियस की टीम तीन बार खिताब जीत चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा से लेकर कीरेन पोलार्ड जैसे बड़े हिटर इस टीम में आते है. टीम ने 2014 के सीजन में 131 छक्के लगाए थे.

रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू
इस सीजन से पहले बेंगलूरू की टीम पहचान के एक नाम ही काफी था. और वो थे क्रिस गेल, जिनके नाम आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज है. बेंगलूरू की टीम ने 2015 में 138 छक्के लगाए थे.

चैन्नई सुपर किग्स
यहां चैन्नई का नाम थोड़ा सा चौकाने वाला जरूर है. क्यूकिं चैन्नई के बल्लेबाज छक्को से ज्यादा चौको पर यकीन करते है. लेकिन ब्रावो, रैना, धौनी जैसे बल्लेबाज छक्के लगाने का कोई मौका गवांते भी नहीं है. टीम ने 2014 के सीजन में 149 छक्के लगाएं थे.

रॉयल चैलेंन्जर्स बेंगलूरू
जब बेंगलूरू में गेल, के अलावा डिविलयर्स, कोहली और वाट्सन भी अपनी वाली पर आ जाएं तो ऐसा रिकॉर्ड बनना फिर कोई बड़ी बात नहीं है. 2016 के सीजन में बेंगलूरू ने 158 सिक्सर लगाए थे.

No comments

Powered by Blogger.