IPL : क्रिकेटर ही नहीं बल्कि चीयरलीडर्स पर भी पैसा लुटाने में सबसे आगे है ये टीम
दुनिया टुडे । दुनिया की सबसे लोकप्रिय फटाफट क्रिकेट लीग आइपीएल में शौहरत के साथ साथ पैसा भी बेशुमार है. आइपीएल ने न जाने कितने ही खिलाड़ीयों की जिंदगी बना दी. यहां हर टीम क्रिकेटर्स को खरीदने में करोड़ो रूपये खर्च करतीं है. प्राइज मनी, ब्रॉडकास्ट राइट, स्पॉन्सर आदि से इस लीग में टीमें मोटी कमाई भी करती है. लेकिन कई मर्तबा लोगो के जेहन में यह सवाल भी आता है की लाखो—करोड़ो के इस खेल में चीयरलीडर्स को कितना मिलता है.
बात करें चीयरलीडर्स की कमाई की तो आइपीएल में क्रिकेटरो की तरह चीयरलीडर्स की कमाई भी कोई फिक्स नहीं है. क्यूकिं प्रत्येक टीम अपने अपने हिसाब से प्रति मैच या फंक्शन आदि के लिये पे करती है.
आइपीएल में वैसे तो चीयरलीडर्स को ज्यादातर टीमें 100 डॉलर की बेसिक सैलरी प्रति मैच देती है. इसके अलावा उनके होटल में रहने, आने जाने का सारा खर्चा भी फ्रेंचाइजी को ही करना पड़ता है. इनमें दिल्ली डेयर डेविल्स, चैन्नई, हैदराबाद, पंजाब, राजस्थान और मुम्बई की टीम शामिल है. ये टीम चीयरलीडर्स को बतौर बोनस 50 डॉलर देती है.
आइपीएल में चीयरलीडर्स पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाली टीम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स है. केकेआर प्रत्येक मैच में चियरलीडर्स को 150 से 300 डॉलर प्रति मैच देती है. केकेआर चीयरलीडर्स को बतौर बोनस 100 डॉलर भी देती है.
केकेआर के बाद रॉयल चैलेंन्जर्स बेगलूरू दुसरी ऐसी टीम है जो चीयरलीडर्स पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करती है. बेंगलूरू की टीम प्रति मैच 140 से 250 डॉलर खर्च करती है.

No comments