आइपीएल के इतिहास का वह कप्तान जिसने सबसे ज्यादा मैचो में कप्तानी की है
दुनिया टुडे । आइपीएल के 11 वे सीजन में टीमो की ज़ोर आजमाइश चल रही है. हर टीम का कप्तान कुछ ना कुछ नया करने की फिराक में है. आइपीएल के सबसे सफल कप्तानो में रोहित शर्मा से लेकर धौनी, कोहली और गौतम गंभीर के नाम शामिल है.
हम बात कर रहें है उस कप्तान की जिसने आइपीएल में सबसे ज्यादा मैचो में कप्तानी की है. इस में तीसरा नाम है विराट कोहली का. विराट कोहली अब तक 86 मैचो में कप्तानी कर चुके है. वह मौजूदा समय में रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलूरू के कप्तान है.
दुसरे नम्बर पर है दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर. गंभीर 127 मैचो में कप्तानी कर चुके है. वह ऐसे दुसरे कप्तान है जिन्होने 100 आकंड़ा पार किया है. पहले नम्बर पर चेन्नै सुपर किग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी है. धौनी अब तक 146 मैचो में कप्तानी कर चुके है. वह जल्द ही 150 का आकंड़ा छुने वाले पहले कप्तान बन जायेंगे.
अगर बात करें आइपीएल के सबसे सफल कप्तानो की तो रोहित शर्मा अपनी टीम को ती बार चैम्पियन बना चुके है. जबकि महेन्द्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर की टीमे दो—दो बार चैम्पियन रह चुकी है.

No comments